फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के औरैया रोड स्थित अतुल पेट्रोल पंप के सामने ट्रक व बाइक की भिड़ंत में रविवार की देर रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से ट्रक चालक भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी राहुल राजपूत (27) पुत्र महेश राजपूत घर से किसी काम से बाइक से अपने मित्र चंद्रेश (30) पुत्र रतिराम निवासी शास्त्री नगर के साथ रविवार की रात समाधान पुरवा जा रहा था। तभी औरैया रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने औरैया की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक भाग निकला। मृतक के पिता महेश राजपूत ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर हादसे में घायल चंद्रेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरे सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से विजेंद्र (28) पुत्र महेश निवासी बिधूना, धर्मवीर पुत्र हरीराम निवासी बेला रोड दिबियापुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें