हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मदरसा के मौलवी पर नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हसनगंज में संचालित एक मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ वहीं के मौलवी द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायत के मुताबिक छात्रा के साथ मौलवी ने छेड़छाड़ की तो छात्रा किसी तरह बस्ता छोड़कर भाग निकली। छात्रा घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। आक्रोशित परिजन कोतवाली पहुंचे और पिता ने मौलवी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच कराकर कार्यवाई की जाएगी।
-छात्रा के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, तफ्तीश जारी