फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के अकरमपुर स्थित एक फैक्ट्री के निकट पेड़ पर अधेड़ का शव रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बड़े भाई ने शव की पहचान की। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

दरबारीखेड़ा गांव निवासी नन्हूं लोध (50) शराब का आदी था। उसकी तीन शादियां हुई थीं। शराब का लती होने से तीनों पत्नियां छोड़ गई थीं। वह बड़े भाई रामेश्वर के साथ रह रहा था। बड़े भाई की भी पत्नी नहीं है। रामेश्वर ने बताया कि नन्हूं ने शराब की लत के चलते अपने हिस्से की जमीन व मकान बेच डाला था। वह आए दिन घर से निकल जाता था। रविवार की शाम को वह खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसका शव लटका मिला। भाई ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरवारा चौकी इंचार्ज कृष्णचंद्र ने बताया कि अधेड़ शराब पीता था। इधर-उधर घूमकर जीवन यापन कर रहा था। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


फांसी के फंदे पर मिला अधेड़ का शव
बड़े भाई के मुताबिक शराब का था लती, बेच दी थी जमीन व मकान, छोड़ गई थीं तीन पत्नियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें