फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट सही कर रहा प्राइवेट लाइनमैन खंभे से नीचे गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट लाइनमैन खंभे से नीचे गिरा, मौत
विज्ञापन



उन्नाव। हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय शटडाउन वापस लेने से प्राइवेट लाइनमैन खंभे से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।


परिजन उसे नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।



संदाना गांव निवासी नूरहसन (30) पुत्र वली मोहम्मद प्राइवेट लाइनमैन है। रविवार सुबह वह क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन सही करने गया था।


लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़ते समय शटडाउन था। लाइन सही करने के दौरान नवाबगंज उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने से नूर हसन खंभे से नीचे गिर गया। इससे नूर हसन के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के भाई मुमताज के मुताबिक इसी गांव के दो युवकों ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद दोनों नहीं दिखे। मृतक नूर हसन की पत्नी नफीसा के अलावा लड़का व लड़की है।



वहीं एसडीओ प्रमोद कुदरती ने बताया कि मृतक हमारा लाइनमैन नहीं था। शटडाउन की भी जानकारी नहीं है। अवर अभियंता से पता लगाया जाएगा।


- बिना बताए शटडाउन वापस लेने से हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें