फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ की नस काट छात्रा ने खाया जहर, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ की नस काट छात्रा ने खाया जहर, हालत नाजुक
विज्ञापन

-प्रेमी के भी आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी इलाके में एक युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए पहले हाथ की नस काटी फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया। खून से लथपथ बेटी की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि प्रेमी के आत्मघाती कदम उठाने के बाद छात्रा ने भी जान देने की कोशिश की है।
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव की युवती बीएससी फाइनल की छात्रा है। चर्चा है कि उसका पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम चल रहा था। मगर जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों पर बंदिश लगा दी। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। इससे आहत प्रेमी युवक ने रविवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी जानकारी छात्रा को हुई तो उसने भी जान देने का फैसला कर लिया। रविवार शाम छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों से अलग जाकर हाथ की नस काट ली। इसके बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्रा की अचानक हालत बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए। खून से लथपथ व बेसुध बेटी को लेकर घर वाले नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवती की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें