फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपति व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपति व बेटा घायल
विज्ञापन


उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शाहपुर तोंदा गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका सहित तीन लोग घायल हो गए। इन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था। इससे जान बच गई।

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बा निवासी प्रमोद कुमार (35) पत्नी अनीता (30) व बेटे आदित्य प्रकाश (10) के साथ बाइक से लखनऊ से हरदोई जा रहे थे। औरास थानाक्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में अनीता व आदित्य को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां तीनों की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।

- हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे के निवासी हैं दंपति, स्वास्थ्य केंद्र लखनऊ किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें