फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में चले लाठी डंडे, महिला समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। अचलगंज के पड़री कला के मजरा पाड़नखेड़ा में नाली निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पाड़नखेड़ा निवासी जयकरन का उनके पड़ोसी चन्द्रपाल, अमर सिंह से नाली निर्माण को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। सोमवार सुबह न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई होनी थी। जाने से पहले चंद्रपाल यादव ने अपने भाई अमर सिंह व कुछ रिश्तेदारों के साथ नाली का निर्माण शुरू करा दिया। इस बात का जयकरन ने विरोध किया, जिस पर दूसरा पक्ष हमलावर हो गया।

आरोपियों ने जयकरन व उसके बचाव में आने वाले लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मारपीट में जयकरन, रागिनी, सरोजनी समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें बिंदा प्रसाद व बुद्धा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें