फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला राजगीर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में राजगीर का शव संदिग्ध हालात में उसकी साइकिल के पास पड़ा मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनपुरवा निवासी सुंदर मल्लाह (58) पुत्र पंचम मल्लाह बुधवार सुबह अपने घर से कोलवा मजरा परियर में स्थित पट्टे में मिले खेत को देखने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो पत्नी मोनी उसे ढूंढने निकली। खेत पर पहुंची तो पता चला कि वह कुछ समय पहले ही कोलवा-मानाबंगला मार्ग से घर गया है। पत्नी उसी रास्ते पर निकली।

कुछ दूरी पर सुंदर अपनी साइकिल के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह व परियर चौकी प्रभारी जावेद खां पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच की। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें