फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से एक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से एक और महिला की मौत
विज्ञापन



उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक महिला को दूसरे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी से झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



औरास थाना क्षेत्र के द्रिगपाल खेड़ा निवासी गंगादेई (45) पत्नी गंगा प्रसाद पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजन पड़ोस के बयारी गांव में एक झोलाछाप से गंगादेई का उपचार करा रहे थे। गुरुवार शाम झोलाछाप ने गंगादेई को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद दवा देकर घर भेज दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पार्वती ने मामले की सूचना पिता गंगा प्रसाद को दी। जब तक गंगाप्रसाद मौके पर पहुंचते, झोलाछाप भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगाप्रसाद पत्नी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में गंगादेई की मौत हो गई। इससे पहले फतेहपुर नरसा और लसगरपुर गांव में गलत इलाज से मौत हो चुकी हैं।


- एक माह में झोलाछाप के इलाज से हुई तीसरी मौत,परिजनों ने कार्रवाई के लिए चिकित्सा प्रभारी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें