फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर लगाया पत्नी के शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीपुर (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के 13 वर्षीय किशोर पर पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं किशोर ने महिला पर जबरदस्ती घर बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप मढ़ा। किशोर के पिता ने महिला के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता है। महिला घर पर अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाले किशोर का महिला के घर आना-जाना था। शुक्रवार को भी महिला किशोर के साथ घर पर थी। अचानक पति घर आया और दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त देख उसके होश उड़ गए। पति को देख महिला ने किशोर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर व महिला को कोतवाली लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में किशोर ने बताया कि महिला ने पहली बार उसे जबरन अपने पास लिटाया था। किसी को बताने पर फंसाने की धमकी दी थी। वह अक्सर बुला लेती थी। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला उलझा हुआ है। दोनों पक्षों से शारीरिक शोषण की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें