क्षेत्र के कंदवा ककरैत मार्ग पर सिसौरा गांव के समीप नहर पुलिया के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से ककरैत गांव निवासी विजयी साह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सहायता से परिजनों ने घायलावस्था में उन्हें मुगलसराय के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन सहित भाग निकला।