फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर एजेंसी मालिक सहित पांच पर बेटे को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर एजेंसी मालिक पर बेटे को गायब करने का आरोप
विज्ञापन

-ट्रैक्टर मालिक के पिता ने थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव(औरास)। बकाया धनराशि का लोन न होने पर एजेंसी मालिक ने ट्रैक्टर और ट्रैक्टर मालिक को सेल्समैन से एजेंसी पर बुलवा लिया। ट्रैक्टर खड़ा करा लेने पर मालिक वहां से घर के लिए निकला। इसके बाद लापता हो गया। ट्रैक्टर मालिक के पिता ने एजेंसी मालिक, सेल्समैन और गांव के तीन लोगों सहित पांच के खिलाफ बेटे को गायब करने की तहरीर दी है। पुलिस सेल्समैन को बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के माखनखेड़ा गांव निवासी भयंकर सिंह पुत्र कैलाश ने 25 मई 2018 को मियागंज कस्बे में स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में अपना पुराना ट्रैक्टर देकर नया खरीदा था। बकाया धनराशि बैंक से लोन पास कराकर अदा करना तय हुआ था। भयंकर सिंह पर पहले से लोन होने से कोई बैंक ऋण देने को तैयार नहीं हुई। रुपये न मिलने पर सेल्समैन भयंकर सिंह के घर गए। घर पर मौजूद न होने पर वह खोजते हुए थानाक्षेत्र के ही मड़ईचा चौराहे पर गए। यहां भयंकर से मुलाकात हो गई। वह ट्रैक्टर और भयंकर को साथ लेकर मियागंज गए। यहां ट्रैक्टर खड़ा करा लिया। इसके बाद भयंकर घर नहीं पहुंचा। पिता कैलाश ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बेटा ट्रैक्टर में डीजल भराने के लिए रहीमाबाद पेट्रोलपंप गया था। ट्रैक्टर में डीजल भराकर घर नहीं लौटा। दोपहर में बेटे भयंकर ने मोबाइल पर फ ोन कर बताया था कि हमें मियागंज ट्रैक्टर एजेंसी में बंद कर रखा है। मियागंज गए तो वहां बेटा नहीं मिला। एजेंसी पर मिले सेल्समैन ने बताया कि भयंकर सिंह दोपहर में ही एजेंसी से घर चला गया था। बकाये के 1. 95 लाख रुपये देकर एजेंसी से ट्रैक्टर ले जाने के लिए कहा गया। शाम तक बेटे का पता न चलने पर पिता कैलाश व मां गीता ने औरास थाने पहुंचकर एजेंसी मालिक और सेल्समैन के साथ ही गांव के तीन अन्य लोगों सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस सेल्समैन से पूछताछ करने के साथ ही घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें