उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को युवक ने शादी का झांसा देते हुए दो साल तक दुष्कर्म किया। युवती का धैर्य जवाब दे गया और उसने एसपी से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो साल पहले दहीचौकी निवासी विपिन कुमार गौतम ने युवती से अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद युवक ने युवती को पहले तो शादी का झांसा दिया और फिर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता जब युवक पर शादी का दबाव डालती तो वह हर बार टाल देता। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन कुमार गौतम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज