उन्नाव। शहर के अटल बिहारी नगर निवासी गोकुल प्रसाद गुप्ता ने पड़ोसी युवकों पर दिवाली के बाद भी पटाखे जलाने व मना करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी युवकों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
गोकुल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त कर्मी है। हृदय रोग से भी पीड़ित हैं। कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायती पत्र दिया है तो कार्रवाई की जाएगी।