अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और उसे मारापीटा। पुलिस ने युवक के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के दबिश दे रही है।
किशोरी 7 जुलाई की शाम गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। वहां से लौट रही थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो युवक ने उसको पीट दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उसे युवक के चंगुल से मुक्त कराया। किशोरी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
- रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने युवक पर लगाया पास्को एक्ट
- किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा, आरोपी फरार