फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन



उन्नाव। खोया बेचने उन्नाव जा रहे बाइक सवार चचेरे भाई ट्रक से टकरा गए। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



फ तेहपुर चौरासी के ग्राम कुड़री निवासी सतीश (38) पुत्र रामखेलावन और चचेरा भाई कलेक्टर (45) पुत्र रामऔतार बाइक से खोया बेचने उन्नाव शहर जा रहे थे। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमल्दीपुर से पहले पेट्रोलपंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। कलेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। कलेक्टर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद चालक ट्रक को एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।


-रिश्ते में चचेरे भाई खोया बेचने आ रहे थे उन्नाव, दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें