निहारिका का शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर घर के बाहर लगी भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा गांव में 35 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। शव देख पति बेहाल हो गया। पति ने खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी है। वह आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। पुलिस जांच कर रही है।
आटा गांव नवासी कल्लू की 35 वर्षीय पत्नी निहारिका का शव शनिवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति बाजार गया था। बहन निहारिका के साथ रह रहा छोटा भाई भी किसी काम से बाहर गया था। बाजार से लौटा पति कमरे में पत्नी का शव लटका देख बदहवास हो गया। उसका शोर सुन भीड़ लग गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कल्लू ने पत्नी द्वारा खुदकुशी करने की तहरीर दी है पर वजह स्पष्ट नहीं कर सका। उसके तीन बच्चों में बड़ी बेटी की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। तब से पत्नी तनाव में रह रही थी।