फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। पुलिस ने पमेधिया गांव के जंगल में कोठरी में संचालित एक असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 12 तमंचे, एक बंदूक, 14 कारतूस व तमंचा बनाने वाले उपकरण कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का भाई फैक्टरी संचालक पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

जगदंबा की कोठरी में काफी समय से तमंचे बनाने का काम चल रहा था। जगदंबा काफी समय से परिवार के साथ दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। आसीवन पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर तमंचा फैक्टरी में शुक्रवार रात दबिश दी। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि दो युवक तमंचा बना रहे थे। पुलिस को देख अवैध असलहा फैक्टरी संचालक कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के मथुराखेड़ा गांव के मजरा उमरना निवासी उमेश यादव मौके से भाग निकला। उसके भाई मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानपुर के महराजपुर थाना में एससीएसटी एक्ट व मारपीट समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें