स्लाटर हाउस में जांच करते एसडीएम। संवाद
- फोटो : UNNAO
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के साइड नंबर एक के स्लाटर हाउस में एसडीएम ने मवेशी उतारकर निकल रहे ट्रक को पकड़ा। रजिस्टर में ट्रक की इंट्री नहीं की गई थी। गंदगी समेत कई अन्य गड़बड़ियां मिलीं। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तीन कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। एक घंटे तक चली जांच के दौरान एसडीएम ने कई कर्मचारियों से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच की।
प्रभारी डीएम दिव्यांशु पटले के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह और सीओ सिटी कृपाशंकर ने दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टैंडर्ड स्लाटर हाउस में जांच की। उत्प्रवाह और वेस्टेज की जांच भी की। वेस्टेज फेंकने वाले स्थान को भी देखा। एसडीएम ने बताया कि स्टाटर हाउस से मवेशी उतरकर एक वाहन निकल रहा था। इसकी जांच की गई। रजिस्टर में मवेशी लदे किसी वाहन की इंट्री नहीं मिली। परिसर में गंदगी भी काफी फैली थी। एसडीएम ने बताया कि इस महीने के सीसी टीवी फुटेज को सुरक्षित कर गहनता से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तीन कर्मियों को भी हिरासत में ले लिया है। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई एसडीएम के निर्देशानुसार की जाएगी।