फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव लटका मिला

विज्ञापन
कालीचरन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। गांव हरसिंगपुर में किसान का शव फंदे पर लटका मिला। बेटी का आरोप है कि पड़ोस में हुए विवाद के बाद पिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जाजामऊ गैर एहतमाली के मजरा हरसिंगपुर निवासी कालीचरन कुशवाहा (48) का शव गुरुवार सुबह गांव के ही रामखेलावन के घर के सामने नीम के पेड़ में दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला। मृतक की बहू उर्मिला व बेटी पुष्पा ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस कारण पिता दुखी थे। बिना खाना खाए ही घर से सौ मीटर दूर पशु बाड़े में सोने चले गए।
विज्ञापन

सुबह गांव निवासी अर्जुन खेत देखने जा रहे था। तभी कालीचरन का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। मृतक के दो बेटे व चार बेटियों में दो बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी की एक साल पूर्व पंपिंग सेट के इंजन में फंस कर मौत हो गई थी। विवाहित बड़ा बेटा शेर सिंह हरियाणा में होटल पर खाना बनाने का काम करता है। कालीचरन की मौत से बेटी रिंकी, पिंकी, सुधा, बहू व बेटे नितिन का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें