अदनान उर्फ गोलू का फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। पड़ोसी की दीवार बुधवार सुबह भाई और बहन पर गिर गई। इससे दोनों की मौत हो गई। बच्चों के शव देख मां बेहोश हो गई।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम अरगूपुर निवासी जाकिर अहमद की चार वर्षीय पुत्री शिफा अपने दो वर्षीय छोटे भाई गोलू उर्फ अदनान के साथ बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी सिद्दीक की पक्की ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में बच्चों को दबा देख हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शिफा व उसके भाई की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सीएचसी पहुंची मां अनीसा बच्चों का शव देख बेहोश हो गई। पिता जाकिर अहमद दिल्ली में रहकर सिलाई कारखाने में काम करता है। उसे मोबाइल से घटना की जानकारी दी गई। मृतकों की एक बड़ी बहन साजिया व बड़ा भाई लकी भी परिजनों को बिलखता देख रोने लगा। थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश में दीवार कमजोर हो गई। इस कारण अचानक भरभराकर गिर गई।
शिफा का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO