फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
संतोष का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन गेहूं के खेत में मिला। गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव के पास से चाकू व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ग्रामीण के मजरा भोपालखेड़ा निवासी लीला लोधी का पुत्र संतोष (30) मजदूरी करता था। शुक्रवार दोपहर वह साइकिल से सब्जी लेने के लिए फतेपुह चौरासी जाने की बात कहकर घर से निकला था। वापस न लौटने पर परिजन उसका मोबाइल मिलाते रहे लेकिन स्विच ऑफ रहा। शनिवार सुबह पिता गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा। तभी गांधीनगर निवासी संतकुमार त्रिवेदी ने गेहूं के खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा होेने की जानकारी दी। पुलिस लीला लोधी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। बेटे का शव देख पिता बेहाल हो गया। मृतक का जैकेट पेड़ पर टंगा था और साइकिल शव से पचास मीटर दूर एक नाले के पास मिली। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू व मृतक का मोबाइल बरामद किया है। सीओ सफीपुर अंजनी राय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई हरिश्चंद्र ने तहरीर दी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के पिता लीला ने पुलिस को बताया कि बेटा लकड़ी काटने का काम करता था। 15 दिन से किसी बात को लेकर मानसिक परेशान था। झाड़फूंक करा रहे थे। परिजन उसकी मानसिक परेशानी का कारण नहीं बता सके। पत्नी संगीता, बेटी सूबी, नैना व बेटे अरुण रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

हत्या कर युवक के शव फेंके जाने की सूचना पर डॉग स्क्वायड घटनास्थल पहुंचा। खोजी कुत्ता शव के पास से करीब पांच सौ मीटर दूर बूड़े बाबा चौराहे तक गया। उसके बाद वापस लौट गया। इससे कुछ खास पता नहीं चल सका। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें