फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के अपहरण में पूर्व विधायक का पौत्र भी

विज्ञापन
दही थाना में पुलिस जीप में बैठे अपहरण के आरोपी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। स्लाटर हाउस के इंजीनियर के अपहरण में पकड़े गए तीन आरोपियों में बिहार प्रांत के सीवान जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के भाजपा की पूर्व विधायक का पौत्र भी शामिल है। उसने ही तीन अन्य दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझनू जिला के नवलगढ़ निवासी राजेंद्र कुमार डेढ़ वर्ष से दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एओवी स्लाटर हाउस में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। रविवार रात 9 बजे वह अपने दोस्त बुखारी जहूर अहमद और शामउल्ला के साथ स्लाटर हाउस से निकलकर कमरे पर जा रहे थे। तभी कार सवार चार लोगों ने तमंचा लगाकर उनका अपहरण कर लिया था। दोस्त बुखारी जहूर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दही थाना क्षेत्र में कार को कब्जे में लेकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। चौथा आरोपी भाग निकला था। बुखारी जहूर की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की थी।
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अपहरण करने वालों में एक बिहार प्रांत के सीवान जिले की जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक आशा पाठक का पौत्र शशांक पाठक है। मौजूदा समय में वह लखनऊ के आशियाना एल्डिको सोसाइटी में रहकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। दूसरा आरोपी लखनऊ अमौसी के मानसरोवर विस्तार योजना में रहने वाला प्रथम चौहान व तीसरा आरोपी मौरावां के टोपरा गांव का रहने वाला अभिषेक द्विवेदी है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस कार से इंजीनियर का अपहरण हुआ वह शशांक के पड़ोसी दिनेश शुक्ला के नाम है। सभी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। बिहार प्रांत के सीवान जिले की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें