बीघापुर। धानीखेड़ा निवासी अभय प्रताप सिंह का खेलो इंडिया में बॉक्सिंग में प्रदेश में चयन हुआ है। अभय लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हैं और नेशनल बॉक्सिंग की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।
अभय ने बताया कि वह ओलंपिक चैपिंयन रह चुके नरेंद्र सिंह बिष्ट से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बार राष्ट्रीयस्तर पर आयोजित होेने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश से चयनित चार खिलाड़ियों में वह भी शामिल हैं। अभय के चयन पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, धानीखेड़ा के ग्राम प्रधान दिलीप चौधरी, रामजी यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव, समाजसेवी विपिन सिंह व सतगुरु महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह ने बधाई दी है।