फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
आफताब का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार दो दोस्तों की मौत और चार लोग घायल हो गए। दोनों मृतक अपने दोस्त की पत्नी की मौत पर कानपुर से मौरावां जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। दोनों दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कानपुर की कांशीराम कालोनी निवासी मुशीर की पत्नी फातिमा एक सप्ताह पहले अपने मायके मौरावां के फतेह बाजार गई थी। बुधवार को हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई। इस पर मुशीर मकान नंबर 80/73 कुली बाजार निवासी रिश्तेदार उमर फारुख (38), छोटे भाई मुकीम, मां रुखसाना, बेकनगंज तलाक महल निवासी दोस्त आफताब (45) व निहाल के साथ बुधवार देर रात कार से मौरावां जाने के लिए निकले। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के पास ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार उमर फारुख व आफताब की मौत हो गई। कार चला रहा मुशीर उसका भाई व मां समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिछिया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पत्नी की मौत पर अपनी ससुराल जा रहे कार चालक मुशीर को इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि उसकी हड़बड़ाहट उसके रिश्तेदार व दोस्त की मौत की वजह बन जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार कार की रफ्तार अधिक होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कानपुर कोपरगंज के वार्ड 89 के पार्षद उमर शरीफ ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ उमर फारुख उसका छोटा भाई था। वह भैंस का व्यापार करता था। पिता नूरुल हसन व मां साफिया बेगम की पहले ही मौत हो चुकी है। उमर फारुख पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से पत्नी चमन आरा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आफताब की मौत से उसकी पत्नी गौसिया फातिमा व चार बच्चे बेहाल रहे।

उमर फारुख का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें