फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
जीत कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी ने मानसिक परेशानी के कारण खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रामपुर खंझड़ी निवासी 40 वर्षीय जीत कुमार तिवारी कई वर्षों से औरास में संडीला चकलवंशी मार्ग पर पसियाना में परिवार के साथ निजी मकान में रह रहा था। सोमवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पत्नी रेनू तिवारी के अनुसार चार साल से उसके पति मानसिक बीमार चल रहे थे। सोमवार भोर पहर उसने घर के अंदर कमरे में मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह 8 बजे तक पति के कमरे से बाहर न निकलने पर वह देखने पहुंची तो शव लटका मिला। जीत कुमार की मौत से पत्नी रेनू, बेटी मानसी, बेटे रुद्रप्रताप व बेटी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें