पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के साथ गमगीन बैठा मृतक अमरदेव का छोटा बेटा नीरज (पीली व नीली टीशर्ट ?
- फोटो : UNNAO
बिछिया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर शनिवार रात दो बाइक ओवरटेक की कोशिश में ट्रैक्टर में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार अधेड़ की की मौत और बेटा घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया।
गंगाघाट कोतवाली के सहजनी गांव निवासी अमरदेव यादव (45) शुक्रवार रात अपने 28 वर्षीय बेटे पंकज यादव के साथ रायबरेली से रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहा था। दही थाना क्षेत्र में ओरहर गांव के पास ओवरटेक करने में बाइक पीछे से ट्रैक्टर से टकरा गई। इसी दौरान एक और बाइक ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। हादसे में पहली बाइक पर सवार अमरदेव यादव की मौत और उसका बेटा पंकज यादव घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार नंदाखेड़ा गांव निवासी पंकज सिंह (35) पुत्र दृगपाल सिंह घायल हो गया। पंकज जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और पिता का शव देख बिलख उठा। छोटा बेटा नीरज व पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।