फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवानंद के आश्रम में मिला महंत का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आश्रम में महंत का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छोटे भाई ने ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे के विवाद में जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव-लालगंज हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में भैसई नौबस्ता के पास स्वामी केशवानंद का आश्रम है। आश्रम के महंत 70 वर्षीय शिवचेतन ब्रह्मचारी आश्रम की देखरेख के साथ ही वहीं कमरे में रहते थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक उनके कमरे से बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों ने कमरे में जाकर देख तो वह अचेत हालत में पड़े मिले। महंत की हालत देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उनके छोटे भाई आवास विकास कालोनी निवासी रमेश मिश्र को फोन पर जानकारी दी।
रमेश मिश्र उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महंत को मृत घोषित कर दिया। रमेश मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के आश्रम में 25 बीघा जमीन है। इसके बड़े हिस्से पर कुछ लोगाें ने अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने जहर दिए जाने का अंदेशा जता पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षण संदीप शुक्ल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें