फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले में किसान की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। बकरी चराने व खेत में घास काटने गए दो किसानाें पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। इसमें एक किसान की मौत हो गई। घायल किसान के तेंदुए के हमले की जानकारी देने पर गांव में दहशत है। वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम के साथ थाना पुलिस ने गांव जाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रामपुर गढ़ौवा गांव निवासी किसान रामलखन (45) गांव के शौकत व अन्य लोगों के साथ बकरियां चराने गांव के बाहर खेत की ओर गया था। शाम पांच बजे एक जंगली जानवर ने रामलखन पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद सरसों के खेत में घास काट रहे गांव के कमलेश (30) पर उसी जानवर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर साथियों के दौड़ने पर जंगली जानवर खेतों में घुस गया। दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी औरास में भर्ती कराया गया। कमलेश की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ व रामलखन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कमलेश ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।
वन विभाग के एसडीओ सदर आरएन चौधरी व एसडीओ हसनगंज बीडी पाल 15 सदस्यीय टीम व थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ग्रामीणों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। अंधेरे की वजह से जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिल पाए हैं। एसडीओ सदर आरएन चौधरी ने बताया कि अभी तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

घायलों द्वारा तेंदुए के हमले की जानकारी के बाद दहशत में सैकड़ों ग्रामीण कुल्हाड़ी, भाला व डंडे लेकर खेत पहुंच गए। जानवर को भगाने के लिए घंटो पटाखे दागे। दहशत में महिलाओं ने बच्चों को घर के अंदर कर दिया। यहां तक कि जानवराें को भी सुरक्षित जगह पर बांध दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें