फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। ग्राम मगरायर निवासी 36 वर्षीय प्रधान शिक्षक का शव घर के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। पिता की मौत होने पर उसे उनकी जगह पर नौकरी मिली थी। पांच बहनों में इकलौते शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने अपने पिता की मृत्यु के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नौकरी पाई थी। वर्तमान समय मे पुरवा विकास खंड के ग्राम तिवरिया में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पांच बहनों के बीच वह अकेले थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर उसकी मां की भी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार पहले पिता फिर मां की मौत से शिक्षक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। तीन दिन पूर्व ही उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन घर में मौजूद बहन द्वारा समय से इलाज कराने पर जान बच गई थी। गुुरुवार को शिक्षक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें