फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की पिटाई से घायल वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांमरमऊ। 20 दिन पहले बहू की पिटाई से घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे ने अपनी भाभी, उसके दो भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव कांटा गुलजारपुर निवासी 62 वर्षीय कलावती को 18 नवंबर को उसकी बहू अनीता ने पारिवारिक विवाद में लाठी-डंडों से पीटा था। इसी दौरान धक्का देकर चबूतरे से गिरा दिया था। इससे उसकी कमर टूट गई थी। बेटे किशोरीलाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर की सलाह पर चार दिन पहले घर ले आए थे। गुरुवार सुबह कलावती की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के छोटे बेटे किशोरीलाल की तहरीर पर 24 नवंबर को पुलिस ने बहू अनीता, उसके भाई कैलाश, दिनेश व पिता नवल किशोर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है। एसओ रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें