दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को कोर्ट में पेश करने ले जाती दिल्ली पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर सुनवाई की अगली तारीख दी गई। 25 मिनट न्यायालय में रुकने के बाद दिल्ली पुलिस चाचा को लेकर लौट गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर एडीजे-6 व एसीजेएम-3 न्यायालय में छह मुकदमे विचाराधीन हैं। पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार सोमवार को सभी मुकदमों की पेशी थी। दिल्ली पुलिस सुबह 10:30 बजे चाचा को तिहाड़ जेल से लेकर न्यायालय पहुंची। अधिवक्ता व कवि अतुल मिश्रा के निधन पर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे दोनों न्यायालयों में मुकदमाें की सुनवाई नहीं हो सकी। सभी मुकदमों में सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 दिसंबर तय की गई है।