फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की नीयत से फायरिंग में 205 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। ग्राम समाज व वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से पहुंचकर कई राउंड फायरिंग करने और एक किसान को घायल करने में पांच नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना चौबेपुर के चिंतपुरवा गांव के 24-25 लोग सोमवार शाम नौ ट्रैक्टरों से सदर तहसील के कटरी मरौंदा सूचित गांव पहुंचे थे। किसानों को वहां मौजूद देख 20 राउंड हवाई फायरिंग की और 100 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर से चिह्नाकंन कर लिया था। पनपथा गांव निवासी बादशाह ने आरोपियों पर तमंचे की बट से हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसकी तहरीर पर कानपुर के रामअवतार, रामअवतार निषाद, रामू निषाद, मद्दार निषाद, श्यामू पंडित व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की कोशिश, फायरिंग कर दहशत फैलाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने डीएम से गंगा कटरी की रेती का चिह्नांकन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें