पुरवा। बिल्लेश्वर मंदिर के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने से सिर में गंभीर चोट से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। शव देख परिजन बदहवास हो गए। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी न होने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
मौरावां थाना क्षेत्र के छोटी गौरी गांव निवासी 35 वर्षीय कमलेश शनिवार सुबह बाइक से पुरवा से घर लौट रहा था। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बिल्लेश्वर मंदिर के पास अज्ञात लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। शव देख मां तारावती व पत्नी सुनीता बदहवास हो गई। पुलिस द्वारा दोपहर तीन बजे तक पंचनामा की कार्रवाई पूरी न किए जाने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कोतवाल ज्ञानेंद्र ने बताया कि परिजनों के देरी से आने से पंचनामा की कार्रवाई में देरी हुई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।