फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीपुर में फौजदारी कोर्ट का आश्वासन

विज्ञापन
तहसील परिसर में राजस्व बंदीगृह का निरीक्षण करने जाते जिला जज हरवीर सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। अधिवक्ता संघ की ओर से सफीपुर तहसील में फौजदारी न्यायालय की मांग पर जनपद न्यायाधीश ने शनिवार को तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील का राजस्व बंदीगृह भी देखा। आश्वासन दिया कि वह फौजदारी न्यायालय की स्थापना का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सफीपुर तहसील अधिवक्ता संघ, सिविल के साथ फौजदारी न्यायालय स्थापित करने की लंबे समय से मांग कर रहा है। शनिवार को जिला जज हरवीर सिंह तहसील पहुंचे और राजस्व बंदीगृह का निरीक्षण कर फौजदारी न्यायालय के लिए अपने स्तर से प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने जिला जज के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया। जिला जज ने कहा एक पीड़ित व्यक्ति बड़ी आस लेकर न्यायालय आता है। अदालत में उसके पक्ष की बात रखने वाले अधिवक्ता मुख्य कड़ी होते हैं। इसलिए आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है।
इस दौरान अपर जिला जज फास्ट ट्रैक अवधेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट कुमार, सिविल जज जूनियर भुवन श्रीवास्तव ने भी न्यायिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। आयोजक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ज्ञानशंकर शुक्ला, पूर्व महामंत्री हरि प्रकाश कुशवाहा, कृष्णकांत व राजेंद्र कुमार ने जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें