फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर पति हिरासत में

विज्ञापन
सोनम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। सीढ़ियों से दो दिन पूर्व गिरकर घायल हुई महिला की गुरुवार को कानपुर के एक नर्सिंगहोम में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई पर पीटने के बाद सीढ़ियों से धक्का देकर गिराने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव लेकर घर पहुंचे पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पड़री खुर्द निवासी प्रदीप की 27 वर्षीय पत्नी सोनम दो दिन पहले 12 अक्तूबर की शाम सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी। सोनम के भाई शिवम ने बहनोई प्रदीप पर मारपीट करने व सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रदीप ने गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सिर में गंभीर चोट देख सोनम को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। हैलट न ले जाकर पति ने कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। प्रदीप पत्नी के शव को लेकर घर आ गया। शिवम ने आरोप लगाया कि बहनोई अक्सर बहन से मारपीट करता था। दो दिन पहले उसे धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति पर दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
प्रदीप ने वर्ष 2012 में गांव की दूसरी जाति की सोनम से प्रेम विवाह किया था। सोनम के भाई शिवम ने बताया कि दोनों की शादी से परिवार खुश नहीं थे। प्रदीप शादी के कुछ दिन बाद से ही सोनम को प्रताड़ित करने लगा था। ग्रामीणों के अनुसार सोनम के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें