फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता को बंदूक की बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा जिलाध्यक्ष को देवी जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना सपा कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया। बौखलाए मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के शिक्षक पुत्र ने पहले सपा कार्यकर्ता को फोन पर धमकाया। फिर मुख्य अतिथि के जाने के बाद साथियों के साथ मिलकर बंदूक की बट व धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। ब्लॉक प्रमुख के शिक्षक पुत्र समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के अटवट गांव में बुधवार को देवी जागरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम आयोजक मोहित यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व पुरवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव बहादुर पटेल को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में मौजूदा ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी के पुत्र शिक्षक दीपांशु चौधरी भी आमंत्रित थे। दीपांशु अपने साथियों के साथ जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, पूर्व प्रमुख शिव बहादुर पटेल को देख बौखला गया। उसने मोहित को फोन कर पहले धमकाया फिर मुख्य अतिथि शिवबहादुर पटेल व सपा जिलाध्यक्ष के जाते ही उसने साथी अपने दोस्त सौरभ, ललितकांत ,बादल व अन्य साथियों के साथ मिलकर आयोजक मोहित यादव पर बंदूक की बट व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सिर में चोट आने से मोहित लहूलुहान हो गिर गया। मोहित का आरोप है कि हमलावर असलहे से लैस होकर आए थे।
बताया कि आरोपी दीपांशु मौजूदा समय में सुमेरपुर ब्लॉक के विजई खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। उसके द्वारा धमकाने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में विवेचक ने असलहों से नहीं कुर्सी से मारने की बात बताई है। शीघ्र आरोपियाें पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें