फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पहले घर में घुसकर तमंचा दिखा महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला के अनुसार 26 सितंबर की रात 10 बजे वह घर पर अकेली थी। पति औरास कस्बे में दवा लेने व सास-ससुर घर से कुछ दूर बने दूसरे घर में थे। उसे अकेला देख गांव का दीपू घर में घुस गया और तमंचा दिखा मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। किसी को न बताने और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 27 सितंबर को एसपी के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई की जगह पुलिस ने उल्टे सुलह का दबाव बनाया। कार्रवाई न होता देख चार अक्तूबर को न्यायालय की शरण ली। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें