फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के रिश्तेदार ने झोxका फायर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। भाई के साथ भाभी को मायके लेने पहुंची ननद पर भाभी के रिश्तेदार ने फायर झोंक दिया। दाहिनी आंख के ऊपर छर्रे लगे हैं। सीएचसी बांगरमऊ से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना आसीवन के कमलापुर गांव निवासी रानी सिंह पुत्री रामकुमार सिंह शुक्रवार शाम अपने भाई विनय सिंह के साथ बोलेरो से भाभी चांदनी को लेने उसके मायके फतेहपुर चौरासी के प्रेमपुरवा परशुराम गांव गई थी। रानी के अनुसार भाभी चांदनी के मामा के साले पवन सिंह ने विवाद के बाद तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। दाहिनी आंख के ऊपर छर्रे लगने से वह घायल हो गई। फायर करने वाला आरोपी साथियों के साथ उसकी भाभी चांदनी की बड़ी बहन नेहा व उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनुष्का को उठा ले गए। रानी सिंह ने बताया कि दो जुलाई को उसके भाई विनय की शादी हुई थी। उसकी भाभी ससुराल में 15 दिन रुकी और मायके चली गई। चांदनी ने ही शुक्रवार को भाई विनय को फोन कर मायके से ले जाने की बात कही थी। इस पर वह भाई के साथ उसे लेने पहुंची थी। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है। घायल रानी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनसे तहरीर देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें