फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर कर रहा था जिले में लूट

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साथियों के साथ नीली टीशर्ट में जिला बदर आरोपी संदीप सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। सोहरामऊ में कुरियर वैन चालक की हत्या कर सात किलो सोना लूट का आरोपी जिला बदर होने के बाद भी जिले में रहकर साथियों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। स्वॉट टीम ने सर्विलांस की मदद से लुटेरे व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर महिला से लूटा गया माल बरामद किया है।
विज्ञापन

स्वॉट टीम ने माखी थाना पुलिस की मदद से भदनी गांव के पास कोरारी कला गांव निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2015 में संदीप ने साथियों के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ के बजेहरा गांव के पास सोने के बिस्कुट लेकर अहमदाबाद से लखनऊ जा रही कुरियर वैन के चालक की हत्या कर सात किलो सोना लूट लिया था। यूपी एसटीएफ ने इसके साथियों को तो पकड़ लिया था पर संदीप पकड़ में नहीं आया था। बाद में वह न्यायालय में हाजिर हो गया था। मौजूदा समय में वह जमानत पर बाहर था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर व जिला बदर की कार्रवाई की थी। जिला बदर की अवधि समाप्त होने के बाद माखी पुलिस ने दूसरी बार जिला बदर की कार्रवाई की। इसके बाद भी वह क्षेत्र में रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
स्वॉट की पकड़ में आने के बाद आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। इस पर पुलिस टीम ने चकलवंशी निवासी मनीष पांडेय, बौनामऊ निवासी जसवंत यादव व भदनी निवासी बालेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 26 सितंबर को आसीवन के रसूलाबाद की महिला से अंगूठी, 2500 रुपये व मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने लूट का माल भी उनसे बरामद किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें