उन्नाव। विद्युत विजिलेंस टीम ने शहर, दही व गंगाघाट थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विद्युत प्रवर्तन दल के प्रभारी मोहम्मद उजैर व जेई सुमि सहगल ने गंगाघाट के बिजलामऊ में छापा मारा। यहां पर कन्हैया सिंह कटिया से भवन निर्माण करा रहे थे। सुहैल अहमद मीटर लाइन से अलग तार खींचकर प्लाटिंग कार्यालय चला रहे थे। शेखपुर नरी में अंजू सिंह को मीटर बाइपास करके और बबलू सिंह को कटिया से बिजली चोरी करते पकड़ा। दही थानाक्षेत्र के बसीरतगंज में राठौर जलपान में कटिया पकड़ी गई। जलपान गृह के सतीशचंद्र को बिजली चोरी में पकड़ा। देशी शराब ठेका के रवि प्रताप सिंह कटिया से बिजली चोरी कर रहे थे। हीरालाल वर्मा को कटिया से बिजली जलाते पकड़ा। लोकनगर के साहू बेकर्स में मीटर बाईपास करके बिजली चोरी पकड़ी गई।