फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
कमलेश का तालाब में शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मवेशी चराने गया युवक अचानक लापता हो गया। खोजबीन के दौरान उसका पता न लगने पर पास के तालाब में गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई तो शुक्रवार को उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव बेहटामुजावर निवासी कमलेश कुमार (40) गुरुवार को मवेशी चराने गांव के बाहर तालाब के पास गया था। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तालाब के पास मवेशियों को चरता देख कमलेश के तालाब में डूबने की आशंका पर तालाब में खोजबीन की। न मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शुक्लागंज से छह गोताखोरों को बुलाकर तालाब में खोजबीन कराई। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तालाब से कमलेश का शव निकाला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। बेटे अजय, विजय, दिग्विजय, संजय, बेटी कोमल व पत्नी गुड़िया का रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि तालाब में गए मवेशियों को निकालने के दौरान कमलेश गहराई में जाने से डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें