फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से पांच घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। छप्पर समेत पक्की दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने सभी को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबा व एक पौत्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बंदाखेडा के मजरा पुरानी बजार निवासी रामेश्वर (65) का गांव में कच्चा जर्जर मकान है। बेटा मुन्ना मुंबई में रहकर नौकरी करता है। रामेश्वर, बहू केतकी व तीन पौत्रों के साथ कच्चे घर में रहता है। घर जर्जर होने से रामेश्वर ने किसी तरह एक पक्की दीवार खड़ी की और उसी में छप्पर रखकर परिवार के साथ रहता है। शनिवार रात एक बजे दीवार छप्पर समेत भरभराकर गिर गई। हादसे में छप्पर के नीचे सो रहे रामेश्वर, उसकी बहू केतकी, पौत्र विपिन, अमन व राहुल मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने सभी को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामेश्वर व विपिन की हालत गंभीर है। ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी तहसीलदार सदर को दी गई थी पर कोई गांव नहीं पहुंचा। एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास न मिलने की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें