फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कस्बा मियागंज में शाही मस्जिद के पास बाइक सवार युवती की ब्रेकर पर उछल कर गिरने से मौत हो गई। वह पति के साथ मियागंज सीएचसी दवा लेने बाइक से जा रही थी। पोस्टमार्टम न कराने को लेकर परिजनों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सफीपुर के हाताटोला निवासी सलीम अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीना को दवा दिलाने के लिए बाइक से लेकर सोमवार को सीएचसी मियागंज जा रहा था। मियागंज-सफीपुर मार्ग पर कस्बा मियागंज के शादी मस्जिद के पास सड़क पर बने ब्रेकर में बाइक उछल गई। अचानक बाइक उछलने से पीछे बैठी रीना सिर के बल सड़क पर जा गिरी। रीना को बेहोश देख सलीम उसे सीएचसी ले गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देख पति बिलख पड़ा। सलीम ने बताया कि 14 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। संतान न होने से वह इलाज करा रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवसागर तिवारी ने बताया कि महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है । परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें