फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाला युवक चॉकलेट देने के बहाने से एक बंद घर में ले गया और दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 12 साल की बच्ची बुधवार शाम पड़ोस में ही रहने वाली सहेली के साथ घर से कुछ दूर पर खेल रही थी। तभी पास में ही रहने वाला चालीस वर्षीय सुंदर बच्ची को बहलाकर पास में ही रहने वाले अपने परिचित के बंद घर में लेकर गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक दी। खुद को रंगे हाथ पकड़े जाते देख आरोपी पीछे की दीवार फांदकर भाग निकला। ग्रामीणों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को घर से निकाला और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी सुंदर को जिस घर में लेकर गया था वह रामकुमार का है। रामकुमार अपने घर को देखे रहने की बात कह कर खेत गया था। घटना की सूचना पर सीओ बांगरमऊ अशुतोष कुमार पहुंचे और जांच की। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें