फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी सिपाही ने साथियों के साथ पीटा, मौत

विज्ञापन
श्यामू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। लघुशंका करने पर टोकाटोकी में पीएसी जवान ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर बाइक सवार युवक व उसके ममेरे भाई को डंडों से पीटा। गंभीर हालत में सीएचसी से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पीएसी जवान समेत तीन पर गैर इरातदन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी व सीओ बांगरमऊ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सकतपुर गांव निवासी श्यामू (19) पुत्र मेवालाल कार चलाता था। रविवार को वह गंगाघाट थाना क्षेत्र के अझवारामऊ निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ बाइक से सफीपुर के देवगांव गया था। दूसरी बाइक पर गांव के दोस्त अनित कुमार व आकाश उसके पीछे चल रहे थे। रात 10 बजे सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग होते हुए सभी घर लौट रहे थे। कूरेमऊ गांव में सड़क पर एक बाइक पड़ी देख श्यामू व उसके दोस्तों ने बाइक रोक दी। सड़क पर पड़ी बाइक के पास ही कूरेमऊ गांव का लखनऊ में 32वीं बटालियन में तैनात पीएसी जवान धर्मेंद्र लघुशंका कर रहा था। श्यामू के बाइक रोकने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। श्यामू व उसके ममेरे भाई गोविंद समेत अन्य दोस्तों के विरोध करने पर धर्मेंद्र ने अरेरकला गांव निवासी दोस्त रूपेंद्र व लोचनखेड़ा गांव निवासी मंगल को बुला लिया। सभी ने डंडों से श्यामू व उसके ममेरे भाई गोविंद पर हमला कर दिया।
श्यामू व गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामू व गोविंद को सीएचसी ले जाया गया। श्यामू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई जसवंत की तहरीर पर पुलिस ने पीएसी जवान धर्मेंद्र, उसके साथी रूपेंद्र व मंगल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र व रूपेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

आसीवन में श्यामू की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें