फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बंधा मिला बेहोश युवक

विज्ञापन
सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार को घटना की जानकारी देता रफी का पिता नाजिर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। पिता के चाय के होटल में जाने के लिए सोमवार सुबह निकला युवक बेहोशी हालत में यूकेलिप्टस के पेड़ से बंधा मिला। बेल्ट का ढीला फंदा उसके गले में पड़ा था। गुस्साए परिजनों ने लखनऊ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को हटा दिया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर निवासी नाजिर हुसैन की लखनऊ मार्ग के किनारे वाहन अड्डा के पास चाय व समोसे की दुकान है। सोमवार सुबह नाजिर का 18 वर्षीय बेटा रफी अहमद घर से पिता की दुकान जाने के लिए निकला। काफी देर बात तक उसके दुकान न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। दोपहर दो बजे रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों में यूकेलिप्टस के पेड़ से रफी अहमद बेहोशी हालत में बंधा मिला। पुलिस ने बेहोशी की हालत में रफी अहमद को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए रफी के परिजनों ने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि रफी के शरीर में कोई चोट का निशान नहीं मिला है। गले का फंदा भी ढीला था। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बेहोशी हालत में पेड़ से बंधे मिले युवक के पिता ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे रफी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि देर शाम पैदल घर जाते समय ग्राम मऊ निवासी दो युवकों की बाइक से उसे टक्कर लग गई थी। उसके उलाहना देने पर दोनों ने झगड़ा किया था। रफी के पिता ने इन्हीं दोनों युवकों पर बेटे से ज्यादती करने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें