फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। कालूखेड़ा मुसंडी मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक व पीछे बैठी उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चाची की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के गांव मुसंडी निवासी मोईन (35) अपनी चाची जन्नतुन (50) के साथ सोमवार को बाइक से कालूखेड़ा बाजार खरीदारी करने गया था। शाम लगभग चार बजे लौटते समय कालूखेड़ा-मुसंडी मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें