फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे घरवाले, चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
अलगनगढ़ गांव में सब्जी विक्रेता के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखातीं पत्नी छाया। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के अलगनगढ़ गांव में चोरों ने सब्जी विक्रेता व फैक्टरी श्रमिक के घर को निशाना बना नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन बदहवास हो गए। सब्जी विक्रेता के बेटे व बेटी की दो माह बाद शादी थी। उसने शादी का सामान घर पर लाकर रखा था, जिसे चोर ले गए।
विज्ञापन

अलगनगढ़ निवासी सब्जी विक्रेता पूरन के घर चोर रात को छत के रास्ते घुसे। चोरों ने 20 हजार की नगदी, जेवर समेत लगभग पांच लाख का सामान पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा व नगदी-जेवर गायब देख पूरन के होश उड़ गए। पूरन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया। पूरन ने बताया कि दो माह बाद उसकी बेटी व बेटे की शादी है। जिस पर उसने शादी के लिए नगदी व जेवर समेत अन्य सामान खरीदकर घर पर रखा था। उसने बताया कि चोर दो मोबाइल भी साथ ले गए।
दूसरी घटना में इसी गांव के लालू गुरुवार को दरवाजे पर सो रहे थे। चोर दबे पांव मेन दरवाजे से घर में दाखिल हुए और 10 हजार की नगदी व जेवर समेत 1.5 लाख का सामान पार कर ले गए। सुबह गांव के बाहर खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। एसओ गौरव कुमार ने दोनों घटनाओं की बारीकी से जांच की और शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें