पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव निवासी पवन पुरवा बस स्टेशन स्थित केक की दुकान में डिलीवरी मैन का काम करता है। बुधवार की शाम वह दुकान से केक लेकर डिलीवरी के लिए पासाखेड़ा गांव बाइक से गया था।
पवन का आरोप है कि केक देकर लौटते वक्त पुरवा-अचलगंज मार्ग पर लोन नदी के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकी और तमंचा लगाकर 3300 रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने जांच करा कार्रवाई की बात कही है।